Latest Stories Opinion JOB - EDU Entertainment Agriculture Sports BIOGRAPHY LIFESTYLE

BJP में विलय होने वाली पार्टी JDU में वक्फ बिल पर घमासान!

BJP में विलय की ओर बढ़ रही JDU में वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर जबरदस्त फूट दिख रही है। पार्टी के मुस्लिम नेता इस बिल का कड़ा विरोध कर रहे हैं, जबकि नेतृत्व ने सांसदों को इसके समर्थन में वोट देने का व्हिप जारी किया है।

लोकसभा में आज (बुधवार) दोपहर 12 बजे वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया जाएगा, लेकिन इससे पहले बिहार की जनता दल (यूनाइटेड) [JDU] में जबरदस्त मतभेद उभर आया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी में इस मुद्दे पर दो फाड़ नजर आ रहा है। जेडीयू के एमएलसी और बड़े मुस्लिम नेता गुलाम गौस ने इस बिल का खुलकर विरोध किया और कहा कि अगर यह पेश होगा तो देशभर में मुसलमान आंदोलन करेंगे।

गुलाम गौस की चेतावनी – ‘देश को आंदोलन की भट्टी में मत झोंकिए’

गुलाम गौस का कहना है कि केंद्र सरकार को वक्फ संशोधन विधेयक पेश नहीं करना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसे वापस लेने की मांग करते हुए कहा,

“देश को आंदोलन की भट्टी में मत झोंकिए। जिस तरह किसान बिल वापस लिया गया, उसी तरह वक्फ विधेयक भी वापस लिया जाए।”

उनका कहना है कि 1995 का वक्फ अधिनियम पहले से मौजूद है और वह पूरी तरह से पर्याप्त है। इसीलिए इस विधेयक की कोई जरूरत नहीं है।

JDU में फूट, लेकिन सांसदों को जारी हुआ व्हिप

जहां पार्टी के मुस्लिम नेता इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं, वहीं जेडीयू ने अपने सांसदों को व्हिप जारी कर संसद में उपस्थित रहने और बिल के पक्ष में मतदान करने का निर्देश दिया है। इसका मतलब साफ है कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व सरकार के साथ खड़ा है, जबकि मुस्लिम नेताओं में नाराजगी बढ़ रही है।

BJP में विलय की ओर बढ़ रही JDU?

इस पूरे घटनाक्रम के बीच, जेडीयू के बीजेपी में विलय की अटकलें तेज हो गई हैं। जेडीयू के लगातार बीजेपी के समर्थन में खड़े रहने और मुस्लिम नेताओं के असंतोष ने इस संभावना को और मजबूत कर दिया है कि जेडीयू जल्द ही औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल हो सकती है।

whatsapp logo Follow TJP Whatsapp Channel

आज लोकसभा में होगा बड़ा फैसला

आज (02 अप्रैल 2025) दोपहर 12 बजे लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश होगा। सरकार का लक्ष्य इसे आज लोकसभा में पारित करवाने के बाद गुरुवार (03 अप्रैल) को राज्यसभा में पेश कर मंजूरी दिलाने का है। अब यह देखना होगा कि जेडीयू अपने विरोधी मुस्लिम नेताओं को शांत कर पाती है या बीजेपी में विलय की ओर एक और कदम बढ़ाती है।

Stay updated with the latest news! Don’t forget to follow us. X (Formerly Twitter), WhatsApp Channel, Telegram, Facebook


Written by: The Jan Post
The Jan Post एक वैकल्पिक और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो भारत में जन-सरोकारों की आवाज़ को सामने लाने और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। हमारा लक्ष्य उन विषयों, वर्गों और जमीनी मुद्दों को उजागर करना है, जिन्हें अक्सर मुख्यधारा की मीडिया पर्याप्त स्थान नहीं देती। हम राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन, विदेश समाचार, विशेषज्ञों की राय और समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों की प्रेरक कहानियाँ आपके सामने लाते हैं। The Jan Post का उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को जागरूक करना और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक संवाद को बढ़ावा देना है।

Leave a comment