Latest Stories Opinion JOB - EDU Entertainment Agriculture Sports BIOGRAPHY LIFESTYLE

तेज प्रताप यादव पर लालू का बड़ा एक्शन: 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, प्रेम संबंध के खुलासे से मचा बवाल

तेज प्रताप यादव को RJD से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया। अनुष्का यादव संग रिश्ते के खुलासे पर विवाद बढ़ा। बहन रोहिणी आचार्या ने पिता लालू यादव के फैसले का समर्थन किया।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को पार्टी से छह साल के लिए बाहर कर दिया है। वजह है तेज प्रताप का सोशल मीडिया पर अपनी कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव के साथ 12 साल पुराने रिश्ते को लेकर किया गया खुलासा।

इस पूरे मामले ने न सिर्फ पार्टी में हलचल मचा दी, बल्कि यादव परिवार के भीतर भी तनाव पैदा कर दिया। तेज प्रताप ने फेसबुक पर लिखा था कि वो अनुष्का से काफी वक्त से जुड़े हुए हैं और अब इस रिश्ते को सबके सामने ला रहे हैं। लेकिन इसके थोड़ी देर बाद उन्होंने दावा किया कि उनका अकाउंट हैक हो गया था और वो पोस्ट उन्होंने नहीं किया। हालांकि पार्टी ने उनके इस सफाई को गंभीरता से नहीं लिया।

लालू यादव ने कह दिया – अब कोई जगह नहीं

लालू यादव ने सख्त लहजे में कहा,

अब पार्टी और परिवार दोनों में तेज प्रताप की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे छह साल के लिए पार्टी से निकाला जा रहा है। अब उसके निजी फैसले उसकी अपनी जिम्मेदारी हैं। जो उससे रिश्ता रखना चाहें, वो खुद तय करें। मैं हमेशा समाज और परिवार की इज्जत को सबसे ऊपर रखता हूं और मेरा परिवार भी हमेशा इसी राह पर चला है।

इस बयान से साफ हो गया कि ये मसला सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि पारिवारिक अनुशासन और सामाजिक मर्यादा का भी है।

बहन रोहिणी आचार्या का कड़ा रुख

तेज प्रताप की बहन और सारण से राजद की उम्मीदवार डॉ. रोहिणी आचार्या ने भी इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने X (पहले ट्विटर) पर लिखा:

जो लोग परिवार, परंपरा और परवरिश की इज्जत करते हैं, उन पर कोई सवाल नहीं उठते। लेकिन जो बार-बार हदें पार करते हैं, वे खुद ही आलोचना के लायक बन जाते हैं।
हमारे लिए पापा देवता जैसे हैं, परिवार हमारा मंदिर है और पार्टी की सोच ही हमारी पूजा है। हम ये कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे कि इन तीनों की इज्जत किसी की वजह से खराब हो।

पहले से ही तलाक की प्रक्रिया में हैं तेज प्रताप

गौरतलब है कि तेज प्रताप पहले से ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती ऐश्वर्या राय से शादीशुदा हैं और यह रिश्ता तलाक की ओर बढ़ रहा है। अब अनुष्का यादव नाम की युवती के साथ अपने पुराने रिश्ते को लेकर उठे नए विवाद ने तेज प्रताप की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

whatsapp logo Follow TJP Whatsapp Channel

इस पूरे विवाद ने तेज प्रताप की राजनीतिक छवि को बड़ा झटका दिया है और पार्टी ने साफ कर दिया है कि अनुशासनहीनता किसी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Stay updated with the latest news! Don’t forget to follow us. X (Formerly Twitter), WhatsApp Channel, Telegram, Facebook


Written by: Shivam Kumar
Shivam Kumar is a dedicated and experienced news writer currently working with The Jan Post. With a deep interest in journalism, he is known for delivering unbiased, factual, and research-based news. His primary focus lies on social issues, politics, education, and public interest stories. Through his analytical perspective and precise writing style, he consistently provides reliable and impactful news to readers. Shivam Kumar’s objective is to spread awareness in society through fair and responsible journalism while ensuring that people receive accurate and trustworthy information.

Leave a comment