Latest Stories Opinion JOB - EDU Entertainment Agriculture Sports BIOGRAPHY LIFESTYLE

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राजद का पोस्टर वार – बिहार के लिए तू तो हानिकारक है!

राजद का पोस्टर वार चुनावी साल में चर्चा में है। पार्टी ने नीतीश सरकार की कानून-व्यवस्था और एनडीए सहयोगियों पर हमला बोला, लालू को गरीबों की आवाज बताते हुए छवि मजबूत की।

राजद (राष्ट्रीय जनता दल) ने नीतीश सरकार पर फिर से पोस्टर वार के माध्यम से कड़ा हमला बोला है। निशाने पर इस बार राज्य की कानून-व्यवस्था है। आरजेडी ने पटना सहित कई जगहों पर पोस्टर लगवाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सीधा घेरा है।

पोस्टर में नीतीश कुमार पर तीखा हमला

पोस्टर में नीतीश कुमार की तस्वीर के साथ लिखा गया है: “बिहार के लिए तू तो हानिकारक है।”

नीतीश सरकार को अपराधियों की सरकार बताते हुए पोस्टर में आरोप लगाया गया है कि “चंद दिनों में सैकड़ों हत्याएं हुईं, लेकिन मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था पर एक शब्द नहीं बोला।”

इसके साथ जिलेवार अपराधों की पुरी लिस्ट और नीतीश कुमार की विफलताओं को भी पोस्टर में प्राथमिकता से दिखाया गया है। गृह विभाग ना संभाल पाने को लेकर सीएम पर सीधा आरोप लगाया गया है।

गरीबों की आवाज, लालू का राज

पोस्टर में लालू यादव की तस्वीर के साथ लिखा है,
“गरीबों की आवाज, लालू यादव का राज।
जिस समाज पर होता था अत्याचार, उसे लालू ने सांसद और विधायक की कुर्सी तक पहुँचाया।”

एनडीए के सहयोगी दलों पर पोस्टर के ज़रिए निशाना साधा गया

आरजेडी द्वारा लगाए गए पोस्टर में बिहार का नक्शा दिखाया गया है, जिसमें एनडीए में शामिल घटक दलों के चुनाव चिह्न को दर्शाया गया है।

whatsapp logo Follow TJP Whatsapp Channel
  • जेडीयू का तीर
  • लोजपा (रामविलास) का हेलीकॉप्टर
  • हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा का कड़ाही
  • राष्ट्रीय लोक मोर्चा का गैस सिलेंडर

पोस्टर में यह भी दिखाया गया है कि बीजेपी ने इन सभी दलों को एक बोतल में कैद कर रखा है, जो इस बात का प्रतीक है कि एनडीए में शामिल पार्टियां स्वतंत्र रूप से कोई निर्णय नहीं ले पा रहीं, बल्कि भाजपा के दबाव में काम कर रही हैं।

राजद नेता संजू कोहली ने पोस्टर लगवाया

चुनावी साल में आरजेडी ने सरकार को घेरने की रणनीति तेज कर दी है। पार्टी अलग-अलग मुद्दों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए गठबंधन को लगातार निशाना बना रही है।
इसी क्रम में आरजेडी की नेता संजू कोहली ने यह पोस्टर अभियान शुरू कराया है, जिसके ज़रिए पार्टी ने नीतीश की ‘सेक्युलर’ और ‘सुशासन बाबू’ वाली छवि को कमजोर करने की कोशिश की है।

Stay updated with the latest news! Don’t forget to follow us. X (Formerly Twitter), WhatsApp Channel, Telegram, Facebook


Written by: Shivam Kumar
Shivam Kumar is a dedicated and experienced news writer currently working with The Jan Post. With a deep interest in journalism, he is known for delivering unbiased, factual, and research-based news. His primary focus lies on social issues, politics, education, and public interest stories. Through his analytical perspective and precise writing style, he consistently provides reliable and impactful news to readers. Shivam Kumar’s objective is to spread awareness in society through fair and responsible journalism while ensuring that people receive accurate and trustworthy information.

Leave a comment