Latest Stories Opinion JOB - EDU Entertainment Agriculture Players bio BIOGRAPHY LIFESTYLE

ईडी की कार्रवाई पर भड़के पूर्व सांसद भीष्म तिवारी, बोले– भाई को राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है

ईडी की कार्रवाई पर भड़के पूर्व सांसद भीष्म तिवारी, बोले– यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है, मेरे भाई को साजिश के तहत फंसाया गया, लोन पूरी तरह वैध था।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी ने अपने छोटे भाई विनय शंकर तिवारी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने साफ कहा कि यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है और उनके परिवार को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। भीष्म तिवारी का मानना है कि यह एक सोची-समझी साजिश है, जिसके जरिए उनके परिवार की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हो रही है।

ईडी ने हाल ही में विनय शंकर तिवारी के ठिकानों पर छापेमारी की थी। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक प्राइवेट कंपनी के माध्यम से सात बैंकों से लिए गए लोन में अनियमितताएं कीं। हालांकि भीष्म तिवारी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि लोन पूरी तरह वैध ढंग से लिया गया था और इससे जुड़ी हर प्रक्रिया बैंक ने जांच के बाद की थी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि लोन किसी प्राइवेट फायदे के लिए नहीं बल्कि एक सरकारी कार्य के लिए लिया गया था, जिसे नियमानुसार पूरा भी कर दिया गया है।

भीष्म तिवारी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को पूरी तरह गलत करार दिया और कहा, “जब काम पूरा हो चुका है और बैंक कोर्ट में अपनी बात रख चुका है, तब ईडी की कार्रवाई की कोई ठोस वजह नहीं बचती। उन्होंने दावा किया कि उनके घरवालों ने हमेशा गरीबों और वंचितों की आवाज़ बुलंद की है और शायद इसी कारण से उन्हें टारगेट किया जा रहा है। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि इसके पीछे कौन लोग हैं, तो उन्होंने सीधा नाम न लेते हुए कहा, “जो हो रहा है, वो सबको पता है।”

यह बयान उस समय आया है जब उत्तर प्रदेश में वक्फ कानून को लेकर राजनीतिक माहौल पहले से ही गर्म है। ऐसी घड़ी में तिवारी परिवार जैसे प्रभावशाली राजनीतिक परिवार के खिलाफ हुई यह कार्रवाई उनके समर्थक साफ शब्दों में बदले की कार्रवाई माने जा रहे हैं। भीष्म तिवारी ने आशा जताई कि उन्हें और उनके परिवार को अदालत से पूरा न्याय होगा।

Stay updated with the latest news! Don’t forget to follow us. X (Formerly Twitter), WhatsApp Channel, Telegram, Facebook


Written by: Shivam Kumar
Shivam Kumar is a dedicated and experienced news writer currently working with The Jan Post. With a deep interest in journalism, he is known for delivering unbiased, factual, and research-based news. His primary focus lies on social issues, politics, education, and public interest stories. Through his analytical perspective and precise writing style, he consistently provides reliable and impactful news to readers. Shivam Kumar’s objective is to spread awareness in society through fair and responsible journalism while ensuring that people receive accurate and trustworthy information.

Leave a comment