Latest Stories Opinion JOB - EDU Entertainment Agriculture Sports BIOGRAPHY LIFESTYLE

धोनी को मिली कप्तानी, गायकवाड़ चोट के चलते आईपीएल 2025 से बाहर – CSK ने फिर दोहराया इतिहास

कोहनी की चोट के चलते ऋतुराज आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। ऐसे में धोनी को मिली कप्तानी और चेन्नई सुपर किंग्स ने फिर से माही की अगुवाई में खेलने का फैसला किया।

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मुकाबले से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को तगड़ा झटका लगा है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के कोहनी में चोट लगने की वजह से आईपीएल 2025 सीजन से बाहर गए हैं। टीम मैनेजमेंट ने तुरंत फैसले लेते हुए धोनी को एक बार फिर से कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। धोनी आगामी मैचों में अब टीम की कप्तानी करेंगे।

कोच फ्लेमिंग ने की पुष्टि

सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने खुद इस बदलाव की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ऋतुराज की चोट गंभीर है और वह पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, ऐसे में धोनी ही अब टीम का नेतृत्व करेंगे। शुक्रवार को सीएसके का अगला मैच कोलकाता से है और उससे पहले ही यह अहम फैसला लिया गया।

यह पहली बार नहीं है जब चेन्नई सुपर किंग्स ने सीजन के बीच में कप्तान बदला हो। 2024 की शुरुआत में भी धोनी ने कप्तानी छोड़कर ऋतुराज को यह जिम्मेदारी दी थी। इससे पहले सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा भी टीम के कप्तान बने रहे हैं। खासकर 2022 में जब जडेजा को कप्तान बनाया गया था, लेकिन खराब प्रदर्शन की वजह से बीच सीजन में धोनी ने कमान फिर से संभाल ली थी और अगले ही साल 2023 में चेन्नई को चैंपियन बना दिया।

टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है, लगातार चार हार

पांच बार की चैंपियन सीएसके इस सीजन में लय से बाहर दिख रही है। टीम ने अब तक पांच मैच खेले हैं, जिनमें से चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है।केवल एक मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत मिली है। इस समय टीम दो पॉइंट्स और -0.889 नेट रन रेट के साथ पॉइंट्स टेबल में नौवें पायदान पर है।

कप्तान धोनी का अनुभव फिर काम आएगा

महेंद्र सिंह धोनी का कप्तानी रिकॉर्ड आईपीएल के इतिहास में सबसे बेहतरीन रहा है। उन्होंने 226 मैचों में कप्तानी की है और 133 मैचों में जीत हासिल करवाई है। वह 100 से अधिक आईपीएल मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। उनके बाद रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 158 मैचों में टीम की कमान संभाली और 87 मैचों में जीत हासिल कीं।

whatsapp logo Follow TJP Whatsapp Channel

Stay updated with the latest news! Don’t forget to follow us. X (Formerly Twitter), WhatsApp Channel, Telegram, Facebook


Written by: Shivam Kumar
Shivam Kumar is a dedicated and experienced news writer currently working with The Jan Post. With a deep interest in journalism, he is known for delivering unbiased, factual, and research-based news. His primary focus lies on social issues, politics, education, and public interest stories. Through his analytical perspective and precise writing style, he consistently provides reliable and impactful news to readers. Shivam Kumar’s objective is to spread awareness in society through fair and responsible journalism while ensuring that people receive accurate and trustworthy information.

Leave a comment