Latest Stories Opinion JOB - EDU Entertainment Agriculture TECHNOLOGY Sports BIOGRAPHY LIFESTYLE

अखिलेश यादव को गोली मारने की धमकी: वायरल वीडियो पर बवाल, सपा का बड़ा फैसला

अखिलेश यादव को गोली मारने की धमकी देने वाला वीडियो वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी ने FIR की मांग की। पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश, पुलिस पर कार्रवाई का दबाव।

अखिलेश यादव को गोली मारने की धमकी: उत्तर प्रदेश की राजनीति में उस समय सनसनी फैल गई जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जान से मारने की धमकी देने वाला एक वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में लखीमपुर खीरी का रहने वाला युवक अमरेंद्र प्रताप सिंह अपने साथियों के साथ मिलकर खुलेआम धमकी देता दिख रहा है कि वह 12 अप्रैल को अखिलेश यादव को गोली मारेगा।

वीडियो के सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश देखने को मिला। प्रदेश भर में जगह-जगह प्रदर्शन हुए और पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रयागराज में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अज़्म सईद मानू, जो समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं, उन्होंने अपने साथियों के साथ थाना धूमनगंज में एक प्रार्थना पत्र सौंपा। इस पत्र में उन्होंने आरोपी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की। अधिवक्ताओं में राजीव यादव, कमल कनौजिया और अन्य लोग भी मौजूद रहे।

सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने लखीमपुर में पुलिस को लिखित तहरीर दी और चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन करने को विवश होंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा कानून और अनुशासन में विश्वास रखती है, लेकिन ऐसे गंभीर मामलों में पुलिस की निष्क्रियता स्वीकार नहीं की जाएगी।

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू करने का आश्वासन दिया है, लेकिन अब निगाहें इस पर टिकी हैं कि आरोपी को कब तक गिरफ्तार किया जाएगा।

whatsapp logo Follow The Jan Post Whatsapp Channel

Stay updated with the latest news! Don’t forget to follow us. X (Formerly Twitter), WhatsApp Channel, Telegram, Facebook


Written by: The Jan Post
The Jan Post एक वैकल्पिक और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो भारत में जन-सरोकारों की आवाज़ को सामने लाने और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। हमारा लक्ष्य उन विषयों, वर्गों और जमीनी मुद्दों को उजागर करना है, जिन्हें अक्सर मुख्यधारा की मीडिया पर्याप्त स्थान नहीं देती। हम राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन, विदेश समाचार, विशेषज्ञों की राय और समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों की प्रेरक कहानियाँ आपके सामने लाते हैं। The Jan Post का उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को जागरूक करना और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक संवाद को बढ़ावा देना है।

Leave a comment