Latest Stories Opinion JOB - EDU Entertainment Agriculture Players bio BIOGRAPHY LIFESTYLE

भारतीय डिफेंस सिस्टम पर पाकिस्तान का साइबर अटैक, हैक करने का किया दावा

भारत-पाक तनाव के बीच पाक हैकर्स ने भारतीय रक्षा वेबसाइट्स को निशाना बनाया। संवेदनशील डेटा चोरी का दावा, AVNL वेबसाइट ऑफलाइन, साइबर सुरक्षा टीमें एक्टिव मोड में।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक सीमा पर तनाव बढ़ने के साथ-साथ अब साइबर मोर्चे पर भी जंग तेज हो गई है। ताजा घटनाओं में पाकिस्तानी हैकर्स ने भारतीय रक्षा से जुड़ी वेबसाइट्स को निशाना बनाया है।

सूत्रों के मुताबिक, इन साइबर हमलों से भारतीय सेना से जुड़े कर्मियों की संवेदनशील जानकारी, जैसे लॉगिन डिटेल्स, खतरे में आ गई है। “Pakistan Cyber Force” नाम के एक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट ने दावा किया है कि उसने मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज और मनोहर पर्रिकर इंस्टीट्यूट ऑफ डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस का डेटा हैक किया है।

वेबसाइट ऑफलाइन, जांच शुरू

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, आर्मर्ड व्हीकल निगम लिमिटेड (AVNL) की वेबसाइट को हमले के बाद एहतियातन ऑफलाइन कर दिया गया है। यह यूनिट रक्षा मंत्रालय के तहत आती है और देश की प्रमुख डिफेंस प्रोडक्शन इकाइयों में से एक है।

साइबर सिक्योरिटी टीमें एक्टिव मोड में हैं और पाकिस्तान की तरफ से किसी भी घुसपैठ को रोकने के लिए कड़ी निगरानी की जा रही है। साथ ही सुरक्षा सिस्टम को और मजबूत करने के उपाय भी किए जा रहे हैं।

डेटा चोरी और वेबसाइट से छेड़छाड़ का दावा

सस्पेंड किए गए “Pakistan Cyber Force” अकाउंट ने AVNL की वेबसाइट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था, जिसमें भारतीय टैंक की जगह पाकिस्तानी टैंक की तस्वीर दिख रही थी। उसने ये भी दावा किया कि उसके पास मनोहर पर्रिकर संस्थान के 1,600 यूज़र्स का 10 जीबी से ज्यादा डेटा मौजूद है।

whatsapp logo Follow TJP Whatsapp Channel

Stay updated with the latest news! Don’t forget to follow us. X (Formerly Twitter), WhatsApp Channel, Telegram, Facebook

Written by: Shivam Kumar
Shivam Kumar is a dedicated and experienced news writer currently working with The Jan Post. With a deep interest in journalism, he is known for delivering unbiased, factual, and research-based news. His primary focus lies on social issues, politics, education, and public interest stories. Through his analytical perspective and precise writing style, he consistently provides reliable and impactful news to readers. Shivam Kumar’s objective is to spread awareness in society through fair and responsible journalism while ensuring that people receive accurate and trustworthy information.

Leave a comment