Latest Stories Opinion JOB - EDU Entertainment Agriculture Players bio BIOGRAPHY LIFESTYLE

बिहार दौरे पर ओवैसी, 50 सीटों पर चुनाव की तैयारी, महागठबंधन की बढ़ी चिंता

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी बिहार में 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। सीमांचल से रैली शुरू कर मुस्लिम वोटों पर पकड़ मजबूत करने की कोशिश, विपक्ष की मुश्किलें बढ़ीं।

बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं और सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति में जुट चुके हैं। इस बीच एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी शुक्रवार से दो दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनकी पार्टी करीब 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है, जिससे महागठबंधन की चिंता बढ़ गई है।

सीमांचल से शुरुआत, मिथिलांचल तक विस्तार

पार्टी प्रवक्ता आदिल हसन के अनुसार, सीमांचल क्षेत्र के किशनगंज में ओवैसी शुक्रवार शाम को पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को बहादुरगंज में रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे दरभंगा और फिर मोतिहारी के ढाका में जनसभा करेंगे। रविवार को वे गोपालगंज में पार्टी नेताओं से मुलाकात कर गोरखपुर के लिए रवाना होंगे।

AIMIM का 2020 का प्रदर्शन और 2025 की चुनौती

2020 के विधानसभा चुनाव में AIMIM ने 18 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से 5 सीटों पर जीत मिली थी। हालांकि बाद में इनमें से चार विधायक आरजेडी में शामिल हो गए। फिर भी ओवैसी की पार्टी को सीमांचल क्षेत्र में मुस्लिम वोटों को विभाजित करने वाली ताकत के रूप में देखा गया।

मुस्लिम वोटों के बंटवारे से किसे होगा फायदा?

बिहार में मुस्लिम आबादी लगभग 17% है। अगर AIMIM इस बार 50 सीटों पर उतरती है तो इसका सीधा असर महागठबंधन के वोट बैंक पर पड़ सकता है, जिससे एनडीए को लाभ मिलने की संभावना है। खासकर किशनगंज, कटिहार, अररिया और पूर्णिया जैसे मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में AIMIM की उपस्थिति निर्णायक हो सकती है।

whatsapp logo Follow TJP Whatsapp Channel

Stay updated with the latest news! Don’t forget to follow us. X (Formerly Twitter), WhatsApp Channel, Telegram, Facebook

Written by: Shivam Kumar
Shivam Kumar is a dedicated and experienced news writer currently working with The Jan Post. With a deep interest in journalism, he is known for delivering unbiased, factual, and research-based news. His primary focus lies on social issues, politics, education, and public interest stories. Through his analytical perspective and precise writing style, he consistently provides reliable and impactful news to readers. Shivam Kumar’s objective is to spread awareness in society through fair and responsible journalism while ensuring that people receive accurate and trustworthy information.

Leave a comment