Latest Stories Opinion JOB - EDU Entertainment Agriculture TECHNOLOGY Sports BIOGRAPHY LIFESTYLE

अमित शाह के दौरे पर राजद का पोस्टर वार – ‘परदेसी’ तंज और वादों की याद दिलाई!

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर राजद ने पोस्टर जारी कर भाजपा के वादों पर तंज कसा। शाह आज पटना में सहकारिता सम्मेलन का उद्घाटन कर गोपालगंज में जनसभा और एनडीए बैठक में शामिल होंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। उनके आगमन को लेकर राजद ने एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें भाजपा के वादों पर कटाक्ष किया गया है। पोस्टर में लिखा है— “तुम तो ठहरे परदेसी” और इसके साथ भाजपा द्वारा किए गए विभिन्न वादों का उल्लेख भी किया गया है।

पोस्टर में मुख्यमंत्री से अपील की गई है— “माननीय मुख्यमंत्री जी, आदरणीय शाह जी पदारे हैं, अब विशेष राज्य का दर्जा मांग ही लीजिए न।” साथ ही भाजपा पर तंज कसते हुए आगे लिखा गया है— “बिहार में आपका स्वागत है, मगर फिर भी ऐसा वादा मत कीजिए, फिर से ऐसा वादा मत कीजिएगा, मत कीजिएगा।”

शाह का आज का कार्यक्रम

रविवार, 30 मार्च को उनके दौरे का दूसरा दिन है। वे पटना के बापू सभागार में सहकारिता सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे और 800 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

इसके बाद वे गोपालगंज रवाना होंगे, जहां एक जनसभा को संबोधित करने के साथ-साथ एजेंडा सेट करेंगे। सभा के बाद वे पुनः पटना लौटेंगे और एनडीए के घटक दलों के साथ प्रोपेगेंडा फैलाने को लेकर चर्चा होगी। यह बैठक दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित होगी, जिसमें एनडीए के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।

Stay updated with the latest news! Don’t forget to follow us. X (Formerly Twitter), WhatsApp Channel, Telegram, Facebook


Written by: The Jan Post
The Jan Post एक वैकल्पिक और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो भारत में जन-सरोकारों की आवाज़ को सामने लाने और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। हमारा लक्ष्य उन विषयों, वर्गों और जमीनी मुद्दों को उजागर करना है, जिन्हें अक्सर मुख्यधारा की मीडिया पर्याप्त स्थान नहीं देती। हम राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन, विदेश समाचार, विशेषज्ञों की राय और समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों की प्रेरक कहानियाँ आपके सामने लाते हैं। The Jan Post का उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को जागरूक करना और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक संवाद को बढ़ावा देना है।

Leave a comment