Latest Stories Opinion JOB - EDU Entertainment Agriculture Players bio BIOGRAPHY LIFESTYLE

राजनाथ सिंह का भुज दौरा आज, ऑपरेशन सिंदूर के बाद सुरक्षा तैयारियों का पहला निरीक्षण

राजनाथ सिंह आज भुज एयरफोर्स स्टेशन का दौरा करेंगे। इससे पहले श्रीनगर में जवानों से मिले और पाकिस्तान को परमाणु धमकियों पर कड़ा जवाब दिया। PoJK पर फिर दोहराई नीति।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शुक्रवार को गुजरात के भुज एयरफोर्स स्टेशन का दौरा करेंगे। इससे पहले गुरुवार को वो श्रीनगर के बडामी बाग छावनी पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय सेना के जवानों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया।

श्रीनगर में जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति पर ज़ोर दिया। उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान बार-बार परमाणु हमले की धमकियां देता रहा है, लेकिन भारत इनसे डरने वाला नहीं है। उनके शब्दों में, भारत न तो डरता है और न ही किसी दबाव में आता है।

ये बातचीत ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना के साथ उनकी पहली सीधी बातचीत थी। उन्होंने कहा:

ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हमने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों और उनके आकाओं को साफ संदेश दिया है कि अब वो कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। हमारी सेनाओं ने दुनिया को दिखा दिया कि हमारा निशाना सटीक है और अब दुश्मन को अपने नुक़सान खुद गिनने होंगे।

राजनाथ सिंह ने आगे कहा:

मैं पूरी दुनिया से पूछता हूं, क्या परमाणु हथियार ऐसे गैर-जिम्मेदार और आतंक समर्थक देश के पास सुरक्षित रह सकते हैं? पाकिस्तान के परमाणु हथियार अब IAEA की निगरानी में आने चाहिए।

whatsapp logo Follow TJP Whatsapp Channel

उन्होंने सीमा पार पाकिस्तानी पोस्ट और बंकर तबाह करने वाले जवानों को सलाम किया और कहा:

मैं भारत की जनता का संदेश लेकर आया हूं, हम अपनी सेना पर गर्व करते हैं।

उन्होंने यह भी दोहराया कि अगर सीमा पार से कोई भी उकसावे वाली हरकत होती है, तो भारत चुप नहीं बैठेगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात को दोहराते हुए कहा:

आतंकवाद और बातचीत साथ नहीं चल सकते। अगर कोई बातचीत होगी, तो वो सिर्फ आतंकवाद और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) को लेकर होगी।

राजनाथ सिंह ने पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोष लोगों और ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही घायल सैनिकों के हौसले की तारीफ करते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना भी की।

इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, पूर्व मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला, थलसेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी और भारतीय सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Stay updated with the latest news! Don’t forget to follow us. X (Formerly Twitter), WhatsApp Channel, Telegram, Facebook


Written by: Shivam Kumar
Shivam Kumar is a dedicated and experienced news writer currently working with The Jan Post. With a deep interest in journalism, he is known for delivering unbiased, factual, and research-based news. His primary focus lies on social issues, politics, education, and public interest stories. Through his analytical perspective and precise writing style, he consistently provides reliable and impactful news to readers. Shivam Kumar’s objective is to spread awareness in society through fair and responsible journalism while ensuring that people receive accurate and trustworthy information.

Leave a comment