Latest Stories Opinion JOB - EDU Entertainment Agriculture Players bio BIOGRAPHY LIFESTYLE

आदमपुर एयरबेस पर पीएम मोदी का दौरा: दुश्मनों को करारा जवाब, जांबाज वायुसेना से की मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंचकर वायुसेना के जवानों से मुलाकात की और पाकिस्तान के झूठे दावे को खारिज किया। यह एयरबेस मिग-29 का प्रमुख बेस है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह पंजाब के जालंधर में आदमपुर एयरबेस पहुंचे, जहां उन्होंने वायुसेना के जवानों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। सुबह 7 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से रवाना होकर वो करीब एक घंटे तक एयरबेस पर रहे। इस दौरान उन्होंने फाइटर पायलट्स, टेक्निकल स्टाफ और ऑपरेशन सिंदूर में शामिल जवानों से बातचीत की।

तस्वीरों में पीएम मोदी एयरफोर्स की कैप पहने, मुस्कुराते हुए जवानों के साथ नजर आए। एयरबेस की एक मशहूर तस्वीर में लिखा था:
“दुश्मन के पायलट क्यों चैन से नहीं सो पाते हैं।”
पीएम की मौजूदगी ने इस लाइन को और असरदार बना दिया।

इस दौरे के जरिए पाकिस्तान को भी एक सख्त संदेश दिया गया। हाल ही में पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने आदमपुर एयरबेस पर हमला किया और उसे तबाह कर दिया। लेकिन पीएम मोदी का उसी एयरबेस पर उतरना ये साफ कर गया कि पाकिस्तान का दावा पूरी तरह झूठा और भ्रामक था।

आदमपुर एयरबेस मिग-29 लड़ाकू विमानों का अहम बेस है और पाकिस्तान सीमा के काफी नजदीक स्थित है। इस दौरे में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह भी पीएम मोदी के साथ थे।

पीएम मोदी ने अपने दौरे को लेकर ट्वीट किया:
“आज सुबह मैं AFS आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं से मिला। इन साहसी और निडर जवानों के साथ वक्त बिताना मेरे लिए एक खास अनुभव रहा। भारत हमेशा अपने सैनिकों का आभारी रहेगा।”

ये यात्रा सिर्फ जवानों का हौसला बढ़ाने वाली नहीं थी, बल्कि पाकिस्तान के झूठे प्रचार को करारा जवाब भी थी।

whatsapp logo Follow TJP Whatsapp Channel

Stay updated with the latest news! Don’t forget to follow us. X (Formerly Twitter), WhatsApp Channel, Telegram, Facebook

Written by: Shivam Kumar
Shivam Kumar is a dedicated and experienced news writer currently working with The Jan Post. With a deep interest in journalism, he is known for delivering unbiased, factual, and research-based news. His primary focus lies on social issues, politics, education, and public interest stories. Through his analytical perspective and precise writing style, he consistently provides reliable and impactful news to readers. Shivam Kumar’s objective is to spread awareness in society through fair and responsible journalism while ensuring that people receive accurate and trustworthy information.

Leave a comment