Latest Stories Opinion JOB - EDU Entertainment Agriculture Players bio BIOGRAPHY LIFESTYLE

रांची रैली में खड़गे का निशाना: इंटेलिजेंस इनपुट के बाद भी सुरक्षा में चूक, पीएम मोदी लें पहलगाम हमले की जिम्मेदारी

रांची में मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहलगाम हमले पर पीएम मोदी को घेरते हुए सुरक्षा चूक का आरोप लगाया। उन्होंने जाति जनगणना, हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी, प्रेस की आज़ादी और संविधान बचाओ अभियान पर कांग्रेस की भूमिका स्पष्ट की।

रांची में मंगलवार को हुई ‘संविधान बचाओ रैली’ के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर कहा कि जब सरकार ने खुद स्वीकार किया है कि इंटेलिजेंस फेल हुआ, तो फिर इसकी जिम्मेदारी पीएम मोदी को लेनी चाहिए, क्योंकि इस हमले में कई निर्दोष लोगों की जान गई।

खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकार को पहले से हमले की जानकारी थी। उन्होंने कहा कि इसी इनपुट के चलते खुद पीएम ने अपना कश्मीर दौरा रद्द कर दिया, लेकिन आम लोगों की सुरक्षा के लिए कोई खास इंतजाम नहीं किए गए। उन्होंने सवाल उठाया, “जब खतरे की जानकारी पहले से थी, तो पुलिस और बीएसएफ की तैनाती क्यों नहीं की गई?”

उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस आतंकवाद के खिलाफ सरकार की हर कार्रवाई में साथ है, लेकिन साथ ही ये पूछना भी जरूरी है कि सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई।

जाति जनगणना के मुद्दे पर खड़गे ने कहा कि ये कांग्रेस की जीत है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने इस मांग को जोरशोर से उठाया था, जिसे बीजेपी ने पहले ठुकरा दिया था, लेकिन अब सरकार को पीछे हटना पड़ा और उन्होंने वही मांग मान ली।

कांग्रेस की ओर से पीएम को लिखे गए खत में तीन बातें रखी गईं:

  1. जाति जनगणना को लेकर सभी दलों की बैठक हो और एक साझा तरीका तय किया जाए।
  2. निजी संस्थानों में भी आरक्षण लागू हो।
  3. आरक्षण की सीमा 50% से बढ़ाई जाए।

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी पर ईडी की कार्रवाई को लेकर खड़गे ने कहा कि ये सब राजनीतिक बदले की भावना से हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि ईडी के 200 केसों में से सिर्फ 2% में ही सजा हुई है।

whatsapp logo Follow TJP Whatsapp Channel

खड़गे ने बीजेपी और आरएसएस पर भी तंज कसते हुए कहा कि ये लोग आज दूसरों को देशभक्ति सिखा रहे हैं, जबकि आजादी की लड़ाई में इनका कोई रोल नहीं रहा। साथ ही उन्होंने प्रेस और बोलने की आज़ादी पर हो रहे हमलों का भी मुद्दा उठाया।

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर खड़गे ने कहा कि एक आदिवासी मुख्यमंत्री होने की वजह से उन्हें टारगेट किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संविधान के खिलाफ जा रही है।

अंत में खड़गे ने ऐलान किया कि कांग्रेस आने वाले 45 दिनों तक पूरे देश में ‘संविधान बचाओ अभियान’ चलाएगी। इसके तहत राज्यों, जिलों और गांव-गांव में सभाएं और जनजागरण कार्यक्रम किए जाएंगे।

इस रैली में भूपेश बघेल, झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत कई नेताओं ने हिस्सा लिया।

Stay updated with the latest news! Don’t forget to follow us. X (Formerly Twitter), WhatsApp Channel, Telegram, Facebook

Written by: Shivam Kumar
Shivam Kumar is a dedicated and experienced news writer currently working with The Jan Post. With a deep interest in journalism, he is known for delivering unbiased, factual, and research-based news. His primary focus lies on social issues, politics, education, and public interest stories. Through his analytical perspective and precise writing style, he consistently provides reliable and impactful news to readers. Shivam Kumar’s objective is to spread awareness in society through fair and responsible journalism while ensuring that people receive accurate and trustworthy information.

Leave a comment