Latest Stories Opinion JOB - EDU Entertainment Agriculture Players bio BIOGRAPHY LIFESTYLE

3831 करोड़ की लागत से बने जेपी गंगा पथ पुल में उद्घाटन के दो दिन बाद ही दरारें, नीतीश सरकार पर उठे सवाल

जेपी गंगा पथ पुल में उद्घाटन के दो दिन बाद ही दरारें सामने आईं। 3831 करोड़ की लागत से बने पुल की गुणवत्ता पर उठे सवाल, क्या चुनावी स्टंट बन गया विकास का दावा?

पटना के दीदारगंज में निर्मित जेपी गंगा पथ पुल, जिसे राज्य सरकार ने विकास की मिसाल कहा था, उद्घाटन के सिर्फ दो दिन के बाद ही दरारों के चलते सुर्खियों में आ गया है। 3831 करोड़ रुपये के लागत से निर्मित इस पुल में पिलर नंबर ए-3 पर दरारें दिखाई दीं, और यह दरारें एक तरफ नहीं दोनों लेन में फैल चुकी हैं।

सीएम नीतीश ने आंधी-बारिश के बीच किया था उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2 दिन पहले ही इस पुल का लोकार्पण भारी आंधी और बारिश के बीच किया था। आयोजन में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, विधायक संजीव चौरसिया और विभागीय अधिकारी मंच पर उपस्थित थे। रिमोट से बटन दबाकर लोकार्पण किया गया, और इसे राज्य की बड़ी उपलब्धि कहा गया।

उद्घाटन के पहले ही पुल में आईं तकनीकी खामियां

वाहनों की आवाजाही शुरू होते ही सड़क पर गहरी दरारें दिखाई देने लगीं। धीरे-धीरे यह दरारें पूरे गंगा पथ के दोनों लेनों में फैल गईं। इतनी बड़ी परियोजना के इतने कम समय में दरारें दिखाई देने से लोगों में नाराजगी और चिंता दोनों बढ़ गई हैं।

लोग सवाल पूछ रहे हैं– इतनी जल्दबाज़ी क्यों?

अब सबसे बड़ा प्रश्न यही उठ रहा है कि सरकार ने चुनाव से पहले विकास दिखाने की जल्दबाज़ी में तकनीकी जांच को इग्नोर कर दिया? जनता की जान जोखिम में डालकर सिर्फ दिखावा कर दिया?  लोग यह भी पूछ रहे हैं कि जब मौसम बहुत खराब था, तब मुख्यमंत्री उद्घाटन करने क्यों पहुंचे?

बिहार में निर्माण की गुणवत्ता फिर सवालों के घेरे में

यह कोई नई बात नहीं है जब बिहार में कोई नया पुल या सड़क कुछ दिनों में खराब हो गई हो। हाल के समय में अररिया में भी एक नया पुल दरारों के कारण विवाद में था। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या बिहार में महंगे प्रोजेक्ट्स सिर्फ उद्घाटन और प्रचार के लिए बन रहे हैं, न कि जनता की स्थायी सुविधा के लिए?


whatsapp logo Follow TJP Whatsapp Channel

Stay updated with the latest news! Don’t forget to follow us. X (Formerly Twitter), WhatsApp Channel, Telegram, Facebook


Written by: Shivam Kumar
Shivam Kumar is a dedicated and experienced news writer currently working with The Jan Post. With a deep interest in journalism, he is known for delivering unbiased, factual, and research-based news. His primary focus lies on social issues, politics, education, and public interest stories. Through his analytical perspective and precise writing style, he consistently provides reliable and impactful news to readers. Shivam Kumar’s objective is to spread awareness in society through fair and responsible journalism while ensuring that people receive accurate and trustworthy information.

Leave a comment