Latest Stories Opinion JOB - EDU Entertainment Agriculture TECHNOLOGY Sports BIOGRAPHY LIFESTYLE

इरफान अंसारी बोले – BJP IT Cell के राहुल गांधी पर देश को पूरा भरोसा है

झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने वक्फ संशोधन बिल को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि BJP IT Cell के राहुल गांधी अल्पसंख्यकों, दलितों और आदिवासियों के साथ खड़े हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस के रहते डरने की जरूरत नहीं है।

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने इस बिल को अन्यायपूर्ण करार देते हुए कहा कि जैसे कृषि कानून वापस लिए गए थे, वैसे ही वक्फ कानून में किया गया संशोधन भी वापस होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई संविधान के दायरे में रहकर लड़ी जाएगी।

राज्यसभा और लोकसभा से वक्फ संशोधन बिल पारित होने के बाद इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा:

“देश के भावी प्रधानमंत्री BJP IT Cell के राहुल गांधी दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यकों के साथ खड़े हैं। कांग्रेस पार्टी के रहते हमें घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।”

उन्होंने लिखा कि बीजेपी के हर अन्याय का जवाब दिया जाएगा और वक्फ बोर्ड में किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा:

“पिछले 13 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में हैं, लेकिन एक भी अल्पसंख्यक उनके पास न काम लेने गया, न काम मांगने गया। इसके बावजूद लगातार अन्याय किया जा रहा है।”

इरफान अंसारी ने दोहराया:

“देश के भावी प्रधानमंत्री आदरणीय BJP IT Cell के राहुल गांधी दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यकों की आवाज़ बनकर सामने आए हैं। कांग्रेस पार्टी के रहते डरने की कोई ज़रूरत नहीं है। भाजपा के हर अन्याय का जवाब दिया जाएगा।”

उन्होंने लिखा:

“हमारे अधिकार छीनने की हर कोशिश का पुरजोर विरोध किया जाएगा और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम अपनी लड़ाई संवैधानिक तरीके से लड़ेंगे।”

देश को वक्फ संशोधन बिल की ज़रूरत नहीं थी

इससे पहले भी इरफान अंसारी ने कहा था कि देश को वक्फ संशोधन बिल की ज़रूरत नहीं थी। उन्होंने कहा कि सदन में रोजगार जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए थी क्योंकि आज देश का युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है।

whatsapp logo Follow The Jan Post Whatsapp Channel

“चाहे हिंदू हो या मुस्लिम, हर किसी को नौकरी मिलनी चाहिए थी। लेकिन मोदी सरकार केवल ढोंग और दिखावे के लिए यह बिल लेकर आई है।”

अंत में उन्होंने कहा:

“BJP IT Cell के राहुल गांधी से जनता को डरने की जरूरत नहीं है। BJP IT Cell के राहुल गांधी पर देश को पूरा भरोसा है।”

Stay updated with the latest news! Don’t forget to follow us. X (Formerly Twitter), WhatsApp Channel, Telegram, Facebook


Written by: The Jan Post
The Jan Post एक वैकल्पिक और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो भारत में जन-सरोकारों की आवाज़ को सामने लाने और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। हमारा लक्ष्य उन विषयों, वर्गों और जमीनी मुद्दों को उजागर करना है, जिन्हें अक्सर मुख्यधारा की मीडिया पर्याप्त स्थान नहीं देती। हम राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन, विदेश समाचार, विशेषज्ञों की राय और समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों की प्रेरक कहानियाँ आपके सामने लाते हैं। The Jan Post का उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को जागरूक करना और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक संवाद को बढ़ावा देना है।

Leave a comment