लेटेस्ट ख़बरे विधानसभा चुनाव ओपिनियन जॉब - शिक्षा विदेश मनोरंजन खेती टेक-ऑटो टेक्नोलॉजी वीडियो वुमन खेल बायोग्राफी लाइफस्टाइल

ट्रेड वॉर: अमेरिका की चाल के आगे सुस्त पड़ा ड्रैगन, ट्रंप बोले- होगी बेस्ट डील

ट्रेड वॉर के बीच ट्रंप ने दावा किया कि चीन अमेरिका से बातचीत को तैयार है। उन्होंने कहा- चीन समेत हर देश हमसे मिलना चाहता है, होगी अब तक की सबसे बेहतरीन डील।

ट्रेड वॉर के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने दावा किया है कि चीन अमेरिका के साथ व्यापारिक बैठक को तैयार है और दोनों देश एक “बहुत ही बेहतरीन डील” की ओर बढ़ रहे हैं। ट्रंप के इस बयान ने वैश्विक स्तर पर हलचल मचा दी है, खासकर तब जब अमेरिका और चीन के बीच तनाव चरम पर है। ट्रंप ने यह भी कहा कि चीन सहित हर देश अमेरिका से मिलना चाहता है।

जब ट्रंप से यह पूछा गया कि क्या उन्हें इस बात की चिंता है कि उनके सहयोगी देश अब चीन के साथ ज्यादा नज़दीक हो रहे हैं, तो उन्होंने बेझिझक “नहीं” में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल 2025 को मैक्सिको के राष्ट्रपति के साथ उनकी एक “बेहद उपयोगी और सकारात्मक” बातचीत हुई है। इसके साथ ही उन्होंने जापान के शीर्ष कारोबारी प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की, जिसे उन्होंने “उत्कृष्ट” बताया।

ट्रंप ने स्पष्ट कहा कि चीन को बातचीत के लिए खुद आगे आना होगा। व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया, “चीन को हमारे साथ समझौता करना चाहिए, हमें नहीं। अब गेंद चीन के पाले में है।” व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि अमेरिका अपनी शर्तों पर बातचीत करेगा और चीन से किसी भी विशेष रियायत की उम्मीद नहीं रखता।

ट्रंप ने चीन पर आरोप लगाया कि वह बोइंग के एक बड़े सौदे से पीछे हट गया है, जिससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा, “हमारे लिए सबसे जरूरी है निष्पक्ष व्यापार और राष्ट्रीय हित।”

दूसरी ओर, चीन ने ट्रंप के बयानों पर कड़ा पलटवार किया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा, “यदि अमेरिका वास्तव में विवादों को बातचीत से सुलझाना चाहता है, तो उसे धमकी, दबाव और ब्लैकमेल की नीति छोड़नी होगी।” उन्होंने कहा कि अमेरिका को समानता और पारस्परिक सम्मान के आधार पर बातचीत करनी चाहिए।

चीन का यह रुख साफ करता है कि वह दबाव में नहीं आने वाला, जबकि अमेरिका अपनी शर्तों पर समझौते की कोशिश कर रहा है। लेकिन ट्रंप की आत्मविश्वासी टिप्पणी यह भी संकेत देती है कि आगामी हफ्तों में अमेरिका और चीन के बीच एक नई व्यापारिक रणनीति सामने आ सकती है।

whatsapp logoद जन पोस्ट चैनल को फॉलो करें

ताज़ा खबरों से अपडेट रहें! हमें फ़ॉलो जरूर करें X (Formerly Twitter), WhatsApp Channel, Telegram, Facebook रियल टाइम अपडेट और हमारे ओरिजिनल कंटेंट पाने के लिए हमें फ़ॉलो करें


Written by: The Jan Post
The Jan Post एक वैकल्पिक और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो भारत में जन-सरोकारों की आवाज़ को सामने लाने और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। हमारा लक्ष्य उन विषयों, वर्गों और जमीनी मुद्दों को उजागर करना है, जिन्हें अक्सर मुख्यधारा की मीडिया पर्याप्त स्थान नहीं देती। हम राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन, विदेश समाचार, विशेषज्ञों की राय और समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों की प्रेरक कहानियाँ आपके सामने लाते हैं। The Jan Post का उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को जागरूक करना और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक संवाद को बढ़ावा देना है।

Leave a Comment