लेटेस्ट ख़बरे विधानसभा चुनाव ओपिनियन जॉब - शिक्षा विदेश मनोरंजन खेती टेक-ऑटो टेक्नोलॉजी वीडियो वुमन खेल बायोग्राफी लाइफस्टाइल

मुंबई ने दिल्ली को 12 रन से हराया, करुण नायर की शानदार पारी बेकार गई

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया। करुण नायर की शानदार 89 रन की पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। कर्ण शर्मा ने 3 विकेट लेकर मैच पलट दिया।

मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया और अपनी दूसरी जीत हासिल की। अरुण जेटली स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 193 रन ही बना सकी।

करुण नायर ने दिल्ली के लिए शानदार पारी खेलते हुए 40 गेंदों में 89 रन बनाए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके।

दिल्ली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले ओवर में ही 1 विकेट खोया, जब सलामी बल्लेबाज जैक बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद, अभिषेक पोरेल ने 25 गेंदों में 33 रन बनाए। लेकिन, नायर के अलावा कोई बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल सका। ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल और केएल राहुल जल्दी आउट हो गए।

19वें ओवर में 3 विकेट खोया, आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव और मोहित शर्मा रन आउट हो गए, जिससे दिल्ली की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो गईं।

मुंबई के कर्ण शर्मा ने तीन विकेट लिया, जिससे दिल्ली के बल्लेबाज बेकाबू हो गए, जबकि मिचेल सैंटनर दो विकेट लिया।

मुंबई की शुरुआत भी अच्छी थी। रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन ने 47 रन का पहला विकेट जोड़ा। रोहित 12 गेंदों में 18 रन बनाए, जबकि 25 गेंदों में 41 रन जड़े।

whatsapp logoद जन पोस्ट चैनल को फॉलो करें

सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों पर 40 रन और तिलक वर्मा ने 59 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत हालत में पहुंचाया। कप्तान हार्दिक पांड्या 2 रन पर आउट हुए। विप्रज निगम और कुलदीप यादव ने दिल्ली की ओर से 2-2 विकेट लिए।

मुंबई इंडियंस ने भव्य प्रदर्शन के साथ दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराकर आईपीएल 2025 में दूसरी जीत हासिल की, जबकि दिल्ली को पहली हार का सामना करना पड़ा।

ताज़ा खबरों से अपडेट रहें! हमें फ़ॉलो जरूर करें X (Formerly Twitter), WhatsApp Channel, Telegram, Facebook रियल टाइम अपडेट और हमारे ओरिजिनल कंटेंट पाने के लिए हमें फ़ॉलो करें


शिवम कुमार एक समर्पित और अनुभवी समाचार लेखक हैं, जो वर्तमान में The Jan Post के लिए कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में गहरी रुचि रखने वाले शिवम निष्पक्ष, तथ्यात्मक और शोध-आधारित समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनका प्रमुख फोकस सामाजिक मुद्दों, राजनीति, शिक्षा, और जनहित से जुड़ी खबरों पर रहता है। अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण और सटीक लेखन शैली के माध्यम से वे पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुँचाने का कार्य करते हैं। शिवम कुमार का उद्देश्य निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के जरिए समाज में जागरूकता फैलाना और लोगों को सटीक जानकारी प्रदान करना है।

Leave a Comment