Latest Stories Opinion JOB - EDU Entertainment Agriculture TECHNOLOGY Sports BIOGRAPHY LIFESTYLE

बिहार में कानून-व्यवस्था पर सियासी संग्राम: मनोज झा बोले, लोग घर से निकलते वक्त भगवान का नाम लेते हैं

RJD सांसद मनोज झा ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि लोग डर के माहौल में जी रहे हैं और घर से निकलते समय भगवान का नाम लेकर निकलते हैं।

बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के तीखे ट्वीट के बाद अब पार्टी के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा भी सरकार पर खुलकर बरस पड़े हैं। उनका कहना है कि यह सिर्फ बयानबाजी नहीं, बल्कि बिहार की मौजूदा हालात को लेकर एक गहरी चिंता का संकेत है।

यह ट्वीट नहीं, चेतावनी है

मनोज झा ने मंगलवार (10 जून, 2025) को आईएएनएस से बातचीत में कहा, कृपया इसे महज ट्वीट न समझें। यह बिहार की सामूहिक चेतना और मौजूदा हालात की गूंज है। राज्य में जो कुछ हो रहा है, उस पर नजर डालिए, नेता हों, कार्यकर्ता हों या आम लोग हर कोई बेचैन है। यह एक या दो घटनाएं नहीं हैं, यह एक खतरनाक सिलसिला बनता जा रहा है।

हर दिन नया अपराध, लोगों में डर

उन्होंने कहा, कभी बलात्कार, कभी हत्या। और उसके अगले दिन डर ऐसा कि लोग घर से निकलते वक्त भगवान को याद करते हैं। आंकड़े खुद चीख-चीख कर कह रहे हैं कि कुछ तो बहुत गलत हो रहा है।

मुख्यमंत्री कहां हैं?

मनोज झा ने यह भी सवाल उठाया कि क्या मुख्यमंत्री को वास्तव में राज्य की स्थिति की जानकारी है। अगर उन्हें सब मालूम है और फिर भी कुछ नहीं हो रहा, तो यह ज्यादा डरावनी बात है। और अगर उन्हें सही जानकारी नहीं मिल रही है, तो यह प्रशासनिक विफलता की पराकाष्ठा है। कहीं न कहीं से उनका विज़न ब्लॉक किया जा रहा है, शायद कुछ अधिकारी या फिर दिल्ली से कोई दबाव।

लालू यादव का हमला और जेडीयू की प्रतिक्रिया

इससे पहले लालू यादव ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए लिखा था, नीतीश बताएं, शाम पांच बजे से पहले घरों में घुसकर कितनी हत्याएं हो रही हैं? उनके शासन में 65,000 हत्याएं दर्ज हो चुकी हैं। कानून-व्यवस्था का अंतिम संस्कार हो चुका है।

जेडीयू ने इस ट्वीट को “ट्वीट-ट्वीट खेल” कहकर खारिज कर दिया था, लेकिन अब आरजेडी ने पलटवार करते हुए सरकार से सीधे सवाल पूछे हैं और राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर गहरी चिंता जाहिर की है।

whatsapp logo Follow The Jan Post Whatsapp Channel

Stay updated with the latest news! Don’t forget to follow us. X (Formerly Twitter), WhatsApp Channel, Telegram, Facebook


Written by: Shivam Kumar
Shivam Kumar is a dedicated and experienced news writer currently working with The Jan Post. With a deep interest in journalism, he is known for delivering unbiased, factual, and research-based news. His primary focus lies on social issues, politics, education, and public interest stories. Through his analytical perspective and precise writing style, he consistently provides reliable and impactful news to readers. Shivam Kumar’s objective is to spread awareness in society through fair and responsible journalism while ensuring that people receive accurate and trustworthy information.

Leave a comment