Latest Stories Opinion JOB - EDU Entertainment Agriculture Players bio BIOGRAPHY LIFESTYLE

क्या परमाणु हथियार किसी गैर-जिम्मेदार देश के हाथ में सुरक्षित हैं? राजनाथ सिंह ने पाक की परमाणु धमकी पर उठाए सवाल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रीनगर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना को बधाई दी और पूछा कि क्या पाकिस्तान जैसे गैर-जिम्मेदार देश के पास परमाणु हथियार सुरक्षित हैं?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज श्रीनगर पहुंचे, जहां उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर सेना को बधाई दी और पाकिस्तान की परमाणु धमकियों पर तीखा हमला बोला।

सेना के अफसरों से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा,
भारत की सेना का निशाना सटीक होता है। हम जब वार करते हैं तो गिनती दुश्मन करता है। पाकिस्तान ने परमाणु हमले की धमकी दी थी, लेकिन हमने उसकी गैर-जिम्मेदाराना बातों को कोई तवज्जो नहीं दी। मैं पूछना चाहता हूं, क्या परमाणु हथियार ऐसे गुंडा देश के पास सुरक्षित हैं?

राजनाथ सिंह ने यहां तक कह दिया कि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की निगरानी अब अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) को सौंप देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता प्रधानमंत्री मोदी की लीडरशिप और सेना के साहस का नतीजा है। जम्मू-कश्मीर की जनता ने जिस तरह एकजुट होकर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया है, वो सराहनीय है।

राजनाथ सिंह ने भारत माता की जय के नारे के साथ अपने भाषण की शुरुआत की और आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।

मैं उन वीरों को सलाम करता हूं जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए प्राण न्योछावर कर दिए। साथ ही पहलगाम में मारे गए निर्दोष नागरिकों के लिए भी मेरी संवेदनाएं हैं।

whatsapp logo Follow TJP Whatsapp Channel

अपने दौरे के दौरान उन्होंने पाकिस्तानी गोलाबारी में इस्तेमाल हुए गोले भी देखे। यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया आदमपुर एयरबेस दौरे के ठीक बाद हुआ है।

Stay updated with the latest news! Don’t forget to follow us. X (Formerly Twitter), WhatsApp Channel, Telegram, Facebook

Written by: Shivam Kumar
Shivam Kumar is a dedicated and experienced news writer currently working with The Jan Post. With a deep interest in journalism, he is known for delivering unbiased, factual, and research-based news. His primary focus lies on social issues, politics, education, and public interest stories. Through his analytical perspective and precise writing style, he consistently provides reliable and impactful news to readers. Shivam Kumar’s objective is to spread awareness in society through fair and responsible journalism while ensuring that people receive accurate and trustworthy information.

Leave a comment