लेटेस्ट ख़बरे विधानसभा चुनाव ओपिनियन जॉब - शिक्षा विदेश मनोरंजन खेती टेक-ऑटो टेक्नोलॉजी वीडियो वुमन खेल बायोग्राफी लाइफस्टाइल

भारत को युद्ध नहीं, समझदारी और कूटनीति की ज़रूरत है

भारत-पाक युद्धविराम पर सहमत हुए, लेकिन असली चिंता अब भी बनी हुई है, आतंकी जिंदा हैं, माहौल संवेदनशील है। युद्ध नहीं, समझदारी और कूटनीति ही भारत के हित में है।

भारत जैसे देश के लिए अब युद्ध कोई हल नहीं है। ये वो दौर नहीं है जब गोलियां और मिसाइलें चलाकर मसले सुलझाए जाते थे। आज की असली लड़ाई तो आर्थिक ताकत और टेक्नोलॉजी पर होती है, जैसे चीन करता है। वो सीधा युद्ध नहीं करता, लेकिन अपनी नीतियों से दुनिया पर असर जरूर डालता है।

प्रधानमंत्री मोदी का “मिट्टी में मिला देंगे” जैसा बयान भी सियासी नजरिए से ठीक नहीं था। अब जंग कब, कैसे और कितना लड़ी जाएगी, ये हमारे हाथ में कम, और अमेरिका जैसे बड़े देशों की रणनीति पर ज्यादा निर्भर करता है। IMF जब पाकिस्तान को फंड देता है, तभी साफ हो जाता है कि मामला सिर्फ दो मुल्कों का नहीं, बल्कि ग्लोबल पावर गेम है।

अब खबर आ रही है कि भारत और पाकिस्तान किसी तीसरे देश की मध्यस्थता से बातचीत की टेबल पर बैठने को तैयार हैं। ये वाकई में एक बड़ा और जरूरी कदम है। क्योंकि बातचीत से रास्ता निकलता है, और जंग से सिर्फ तबाही, वो भी दोनों तरफ।

सीज़फायर एक सही और जरूरी फैसला है, जो भारत के हित में है। लेकिन इसका राजनीतिक असर कुछ नेताओं को नुकसान भी पहुंचा सकता है। देश की सुरक्षा और सियासी महत्वाकांक्षा के बीच बैलेंस बनाना ही आज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

दिक्कत की बात ये है कि 19 दिन गुजर जाने के बाद भी पहलगाम हमले के आरोपी जिंदा घूम रहे हैं। इसका मतलब साफ है, हमारी इंटेलिजेंस और ऐक्शन, दोनों में गड़बड़ी है। ऐसे में अगर हम अपराधियों तक न पहुंच पाएं और सिर्फ भावनाओं में बहकर युद्ध की बातें करें, तो वो सिर्फ गुस्से का भटकाव होगा।

कुछ दिन रुक जाईए, माहौल ठंडा होने दीजिए, फ़जीहत तय है, बुढ़ापे में मुंह छिपाए फिरेंगे ..
बड़े आए थे युद्ध लड़ने?

whatsapp logoद जन पोस्ट चैनल को फॉलो करें

समझ रहे हैं ना आप लोग ?
अब वक्त दिमाग़ से सोचने का है, न कि तलवार निकालने का।

ताज़ा खबरों से अपडेट रहें! हमें फ़ॉलो जरूर करें X (Formerly Twitter), WhatsApp Channel, Telegram, Facebook रियल टाइम अपडेट और हमारे ओरिजिनल कंटेंट पाने के लिए हमें फ़ॉलो करें


अनिल यादव एक वरिष्ठ पत्रकार हैं जो Anil Yadav Ayodhya के नाम से जाने जाते हैं। अनिल यादव की कलम सच्चाई की गहराई और साहस की ऊंचाई को छूती है। सामाजिक न्याय, राजनीति और ज्वलंत मुद्दों पर पैनी नज़र रखने वाले अनिल की रिपोर्टिंग हर खबर को जीवंत कर देती है। उनके लेख पढ़ने के लिए लगातार The Jan Post से जुड़े रहें, और ताज़ा अपडेट के लिए उन्हें एक्स (ट्विटर) पर भी फॉलो करें।

Leave a Comment