लेटेस्ट ख़बरे विधानसभा चुनाव ओपिनियन जॉब - शिक्षा विदेश मनोरंजन खेती टेक-ऑटो टेक्नोलॉजी वीडियो वुमन खेल बायोग्राफी लाइफस्टाइल

कुरुक्षेत्र में महायज्ञ बना महाभारत का मैदान, बवाल, पत्थरबाजी और गोलियां…

कुरुक्षेत्र महायज्ञ में खाने को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें गोलीबारी, पथराव और सड़क जाम हुआ। तीन युवक घायल हुए, एक की हालत नाजुक है। पुलिस जांच जारी है।

तीन युवक घायल हुए, एक की हालत नाजुक

गोली लगने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से आशिष तिवारी नामक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर जाम लगा दिया और पथराव शुरू कर दिया। हालात को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया, लेकिन क्षेत्र में अब भी तनाव बना हुआ है।

यज्ञ सम्राट का भव्य आयोजन, लेकिन अब सवालों के घेरे में

यह महायज्ञ 18 मार्च से 27 मार्च तक चलने वाला था, जिसमें हर दिन 1 लाख आहुतियां डाली जा रही थीं। इसे स्वामी हरि ओम दास आयोजित कर रहे थे, जिन्हें ‘यज्ञ सम्राट’ के रूप में जाना जाता है। वे देशभर में 101 महायज्ञ करवा चुके हैं और 108 महायज्ञ पूरे करने का संकल्प लिया है। इस आयोजन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, मुख्यमंत्री की पत्नी सुमन सैनी और पूर्व मंत्री सुभाष सुधा जैसे कई बड़े नेता भी शामिल हो चुके हैं।

अब इस महायज्ञ पर भक्ति से ज्यादा विवादों का साया मंडराने लगा है। पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की है और जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा खबरों से अपडेट रहें! हमें फ़ॉलो जरूर करें X (Formerly Twitter), WhatsApp Channel, Telegram, Facebook रियल टाइम अपडेट और हमारे ओरिजिनल कंटेंट पाने के लिए हमें फ़ॉलो करें


Written by: The Jan Post
The Jan Post एक वैकल्पिक और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो भारत में जन-सरोकारों की आवाज़ को सामने लाने और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। हमारा लक्ष्य उन विषयों, वर्गों और जमीनी मुद्दों को उजागर करना है, जिन्हें अक्सर मुख्यधारा की मीडिया पर्याप्त स्थान नहीं देती। हम राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन, विदेश समाचार, विशेषज्ञों की राय और समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों की प्रेरक कहानियाँ आपके सामने लाते हैं। The Jan Post का उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को जागरूक करना और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक संवाद को बढ़ावा देना है।

Leave a Comment