लेटेस्ट ख़बरे विधानसभा चुनाव ओपिनियन जॉब - शिक्षा विदेश मनोरंजन खेती टेक-ऑटो टेक्नोलॉजी वीडियो वुमन खेल बायोग्राफी लाइफस्टाइल

जादवपुर यूनिवर्सिटी में ओबीसी आरक्षण पर रोक: सुप्रीम कोर्ट केस और हाईकोर्ट के फैसले का असर

सुप्रीम कोर्ट में लंबित केस और हाईकोर्ट के फैसले के कारण जादवपुर यूनिवर्सिटी ने 2025 में ओबीसी कोटा स्थगित किया। छात्रों को एडमिशन से पहले देना होगा शपथपत्र।

जादवपुर यूनिवर्सिटी (JU) ने इस साल ओबीसी कैटेगरी के तहत किसी भी छात्र को एडमिशन न देने का फैसला किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ये फैसला सुप्रीम कोर्ट में लंबित केस और मई 2024 में आए कलकत्ता हाईकोर्ट के उस फैसले के आधार पर लिया गया है, जिसमें 2010 के बाद किए गए ओबीसी वर्गीकरण को संविधान के नियमों से हटकर बताया गया था। इस फैसले को राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी हुई है।

पिछले साल, JU ने ओबीसी-A और ओबीसी-B कैटेगरी में एडमिशन लेने वाले छात्रों से नॉन-ज्यूडिशियल स्टांप पेपर पर हलफनामा भरवाया था कि अगर भविष्य में उनका प्रमाणपत्र अमान्य पाया गया तो उनका दाखिला रद्द कर दिया जाएगा। यूनिवर्सिटी ने इस मुद्दे पर उच्च शिक्षा विभाग को चिट्ठी भी भेजी है, लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं।

हाल ही में लाइब्रेरी साइंस कोर्स में एडमिशन के लिए जारी नोटिस में ओबीसी आरक्षण का कोई जिक्र नहीं है। एक अधिकारी ने कहा कि यह कदम कानूनी सलाह के आधार पर उठाया गया है।

उधर हाईकोर्ट में चल रही एक जनहित याचिका की सुनवाई में ये बात सामने आई कि कई यूनिवर्सिटीज अब भी ओबीसी-A और OBC-B कोटा लागू कर रही हैं, जो हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ है। जादवपुर यूनिवर्सिटी का मामला भी वहां पेश किया गया।

इसी बीच, सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज के प्रिंसिपल फादर डॉमिनिक सैवियो ने कहा, “हमारे यहां तो शुरू से ही एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी के स्टूडेंट्स को दाखिला मिलता रहा है, खासकर तब से जब हमें स्वायत्त दर्जा मिला।”

whatsapp logoओबीसी आवाज चैनल को फॉलो करें

ताज़ा खबरों से अपडेट रहें! हमें फ़ॉलो जरूर करें X (Formerly Twitter), WhatsApp Channel, Telegram, Facebook रियल टाइम अपडेट और हमारे ओरिजिनल कंटेंट पाने के लिए हमें फ़ॉलो करें


शिवम कुमार एक समर्पित और अनुभवी समाचार लेखक हैं, जो वर्तमान में The Jan Post के लिए कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में गहरी रुचि रखने वाले शिवम निष्पक्ष, तथ्यात्मक और शोध-आधारित समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनका प्रमुख फोकस सामाजिक मुद्दों, राजनीति, शिक्षा, और जनहित से जुड़ी खबरों पर रहता है। अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण और सटीक लेखन शैली के माध्यम से वे पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुँचाने का कार्य करते हैं। शिवम कुमार का उद्देश्य निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के जरिए समाज में जागरूकता फैलाना और लोगों को सटीक जानकारी प्रदान करना है।

Leave a Comment