लेटेस्ट ख़बरे विधानसभा चुनाव ओपिनियन जॉब - शिक्षा विदेश मनोरंजन खेती टेक-ऑटो टेक्नोलॉजी वीडियो वुमन खेल बायोग्राफी लाइफस्टाइल

Canva डाउन: भारत समेत दुनियाभर के यूज़र्स को लॉगिन में दिक्कत, कंपनी ने दी सफाई

Canva दुनियाभर में डाउन है, यूज़र्स को लॉगिन, प्रोजेक्ट एक्सेस और इमेज अपलोड में दिक्कत हो रही है। कंपनी ने कहा- हम सुधार में जुटे हैं, अपडेट्स status.canva.com पर देखें।

ऑनलाइन डिज़ाइन टूल Canva आज अचानक ठप हो गया, जिससे भारत सहित दुनियाभर में हज़ारों यूज़र्स को लॉगिन और प्रोजेक्ट एक्सेस में परेशानी का सामना करना पड़ा।

Downdetector पर मिली जानकारी के मुताबिक, दोपहर 12 बजे के आसपास 1,000 से ज़्यादा यूज़र्स ने शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से ज़्यादातर ने वेबसाइट के न चलने की बात कही, जबकि कुछ ने मोबाइल ऐप में दिक्कत की शिकायत की।

भारत में Canva प्लेटफ़ॉर्म ठप

इमेज अपलोड और डिज़ाइन सेव करने में आ रही दिक्कत

कई यूज़र्स का कहना है कि Canva पर न तो इमेज अपलोड हो रही है और न ही सेविंग का ऑप्शन ठीक से काम कर रहा है। इससे खासतौर पर वे यूज़र्स प्रभावित हो रहे हैं जो टाइम-सेंसिटिव प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं और जिनकी डेडलाइन पास में है।

Canva ने दी प्रतिक्रिया

Canva ने इस गड़बड़ी की पुष्टि करते हुए कहा है कि भारत सहित कई देशों में यूज़र्स को लॉगिन और एक्सेस से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी की टेक्निकल टीम इस पर काम कर रही है।

Canva ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट किया:

whatsapp logoद जन पोस्ट चैनल को फॉलो करें

“हम इस समस्या से वाकिफ हैं और इसे जल्द ठीक करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अपडेट्स के लिए http://status.canva.com पर नज़र रखें। आपके धैर्य के लिए धन्यवाद।”

यूज़र्स ने जताई नाराज़गी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर Canva यूज़र्स ने नाराज़गी जाहिर की है। कई लोगों ने लिखा है कि इस समस्या की वजह से उन्हें अपने क्लाइंट्स के सामने जवाब देना मुश्किल हो रहा है, जबकि कुछ ने कहा कि उनका पूरा वर्कफ़्लो रुक गया है।

फ़िलहाल, Canva की सर्विस कब तक पूरी तरह से बहाल होगी, इसकी कोई स्पष्ट टाइमलाइन सामने नहीं आई है। यूज़र्स को सलाह दी जा रही है कि वे status.canva.com पर नियमित अपडेट चेक करते रहें।

ताज़ा खबरों से अपडेट रहें! हमें फ़ॉलो जरूर करें X (Formerly Twitter), WhatsApp Channel, Telegram, Facebook रियल टाइम अपडेट और हमारे ओरिजिनल कंटेंट पाने के लिए हमें फ़ॉलो करें


शिवम कुमार एक समर्पित और अनुभवी समाचार लेखक हैं, जो वर्तमान में The Jan Post के लिए कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में गहरी रुचि रखने वाले शिवम निष्पक्ष, तथ्यात्मक और शोध-आधारित समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनका प्रमुख फोकस सामाजिक मुद्दों, राजनीति, शिक्षा, और जनहित से जुड़ी खबरों पर रहता है। अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण और सटीक लेखन शैली के माध्यम से वे पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुँचाने का कार्य करते हैं। शिवम कुमार का उद्देश्य निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के जरिए समाज में जागरूकता फैलाना और लोगों को सटीक जानकारी प्रदान करना है।

Leave a Comment