लेटेस्ट ख़बरे विधानसभा चुनाव ओपिनियन जॉब - शिक्षा विदेश मनोरंजन खेती टेक-ऑटो टेक्नोलॉजी वीडियो वुमन खेल बायोग्राफी लाइफस्टाइल

इंडिगो में ट्रेनी पायलट के साथ जातिगत भेदभाव: तीन लोगों पर FIR दर्ज

इंडिगो के ट्रेनी पायलट ने जातिगत भेदभाव का आरोप लगाते हुए 3 अधिकारियों पर FIR दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर दिया हैं, इंडिगो ने आरोपों को गलत बताया।

इंडिगो एयरलाइंस में काम करने वाले एक 35 साल के ट्रेनी पायलट ने अपने सीनियर अधिकारियों पर जातिगत भेदभाव का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित, जो बेंगलुरु के शोभा सिटी सेंटोरिनी में रहते हैं और द्रविड़ समाज से हैं, उन्होंने कैप्टन राहुल पाटिल, तपस डे और मनीष साहनी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

पीड़ित के साथ क्या हुआ था?

पीड़ित का कहना है कि 28 अप्रैल, 2025 को गुरुग्राम में एक मीटिंग के दौरान उन्हें सबके सामने बेइज्जत किया गया। उन्हें कहा गया, “तुम प्लेन उड़ाने के लायक नहीं, जूते बनाओ।” इतना ही नहीं, यह तक बोला गया कि वो चौकीदार बनने के भी काबिल नहीं हैं। इसके अलावा, उनके साथ और भी गलत व्यवहार हुआ:

  • कई बार उनकी जाति को लेकर ताने मारे गए।
  • बिना वजह वॉर्निंग लेटर दिए गए।
  • सैलरी और मेडिकल लीव में कटौती की गई।
  • स्टाफ की यात्रा सुविधा रद्द कर दी गई।
  • उन पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया गया।

पीड़ित ने क्या किया?

उन्होंने पहले इंडिगो के सीईओ और एथिक्स कमेटी से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु में पुलिस में शिकायत दर्ज की, जहां जीरो FIR दर्ज हुई। बाद में यह केस गुरुग्राम पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया।

पुलिस का एक्शन

गुरुग्राम पुलिस ने SC/ST एक्ट और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच शुरू हो चुकी है, और पुलिस सबूत इकट्ठा कर रही है।

इंडिगो ने क्या कहा?

लाइव मिंट के एक पोस्ट के अनुसार, इंडिगो ने इन आरोपों को गलत बताया है। कंपनी का कहना है कि वो किसी भी तरह के भेदभाव को बर्दाश्त नहीं करती और हमेशा सभी कर्मचारियों के साथ सम्मान से पेश आती है। उन्होंने कहा, हम इन आरोपों को खारिज करते हैं और पुलिस जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

ताज़ा खबरों से अपडेट रहें! हमें फ़ॉलो जरूर करें X (Formerly Twitter), WhatsApp Channel, Telegram, Facebook रियल टाइम अपडेट और हमारे ओरिजिनल कंटेंट पाने के लिए हमें फ़ॉलो करें


शिवम कुमार एक समर्पित और अनुभवी समाचार लेखक हैं, जो वर्तमान में The Jan Post के लिए कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में गहरी रुचि रखने वाले शिवम निष्पक्ष, तथ्यात्मक और शोध-आधारित समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनका प्रमुख फोकस सामाजिक मुद्दों, राजनीति, शिक्षा, और जनहित से जुड़ी खबरों पर रहता है। अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण और सटीक लेखन शैली के माध्यम से वे पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुँचाने का कार्य करते हैं। शिवम कुमार का उद्देश्य निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के जरिए समाज में जागरूकता फैलाना और लोगों को सटीक जानकारी प्रदान करना है।

Leave a Comment