लेटेस्ट ख़बरे विधानसभा चुनाव ओपिनियन जॉब - शिक्षा विदेश मनोरंजन खेती टेक-ऑटो टेक्नोलॉजी वीडियो वुमन खेल बायोग्राफी लाइफस्टाइल

तेजस्वी यादव का जातीय जनगणना पर बयान: ये तो बस शुरुआत है, असली कहानी अभी बाकी है

तेजस्वी यादव का जातीय जनगणना पर बयान, "यह तो शुरुआत है, पिक्चर अभी बाकी है"। आरक्षण से लेकर विशेष राज्य के दर्जे तक, चुनाव से पहले उन्होंने बड़ा सियासी दांव चला है।

बिहार में इस साल चुनाव होने वाले हैं और जातीय जनगणना अब सियासत का बड़ा मुद्दा बन चुकी है। हर पार्टी इस पर अपनी-अपनी राजनीति खेल रही है—कोई पोस्टर लगा रहा है तो कोई बयानबाज़ी कर रहा है।

इसी बीच आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी अपनी बात खुलकर रखी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया और लिखा: “जातिगत जनगणना तो बस शुरुआत है, पिक्चर अभी बाकी है…”

तेजस्वी ने इस बहस के जरिए कुछ बड़ी मांगें भी सामने रखीं:

  • पिछड़े और अति-पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षित सीटें
  • प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण
  • सरकारी टेंडर में आरक्षण
  • न्यायपालिका में आरक्षण
  • मंडल आयोग की बाकी सिफारिशों को लागू करना
  • जनसंख्या के हिसाब से आरक्षण
  • बिहार को विशेष राज्य का दर्जा
  • राज्य के लिए स्पेशल इकोनॉमिक पैकेज

तेजस्वी ने बीजेपी और संघ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग बराबरी की बात पसंद नहीं करते, वो अब भी हम पर तंज कसेंगे। लेकिन जब हमारा एजेंडा लोगों को पसंद आएगा, तो यही लोग उसे ‘मास्टर स्ट्रोक’ बताकर अपना लेंगे।

तेजस्वी ने सवाल उठाया – “ये लोग इतने खोखले और बेशर्म कैसे हो सकते हैं?”

इससे साफ है कि जातीय जनगणना आने वाले चुनाव में तेजस्वी का बड़ा हथियार बनने वाली है। वो न सिर्फ सामाजिक न्याय की बात कर रहे हैं, बल्कि बीजेपी पर भी खुलकर हमला बोल रहे हैं।

whatsapp logoद जन पोस्ट चैनल को फॉलो करें

ताज़ा खबरों से अपडेट रहें! हमें फ़ॉलो जरूर करें X (Formerly Twitter), WhatsApp Channel, Telegram, Facebook रियल टाइम अपडेट और हमारे ओरिजिनल कंटेंट पाने के लिए हमें फ़ॉलो करें


शिवम कुमार एक समर्पित और अनुभवी समाचार लेखक हैं, जो वर्तमान में The Jan Post के लिए कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में गहरी रुचि रखने वाले शिवम निष्पक्ष, तथ्यात्मक और शोध-आधारित समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनका प्रमुख फोकस सामाजिक मुद्दों, राजनीति, शिक्षा, और जनहित से जुड़ी खबरों पर रहता है। अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण और सटीक लेखन शैली के माध्यम से वे पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुँचाने का कार्य करते हैं। शिवम कुमार का उद्देश्य निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के जरिए समाज में जागरूकता फैलाना और लोगों को सटीक जानकारी प्रदान करना है।

Leave a Comment