लेटेस्ट ख़बरे विधानसभा चुनाव ओपिनियन जॉब - शिक्षा विदेश मनोरंजन खेती टेक-ऑटो टेक्नोलॉजी वीडियो वुमन खेल बायोग्राफी लाइफस्टाइल

भारत की सख्त चेतावनी से बौखलाया पाकिस्तान, ISI प्रमुख आसिम मलिक को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाया

भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने ISI चीफ आसिम मलिक को NSA बनाया। अप्रैल 2022 से पद खाली था। भारत ने भी आलोक जोशी को NSA बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया।

भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार की सख्त प्रतिक्रिया से पाकिस्तान में बेचैनी बढ़ गई है। इसी माहौल में पाकिस्तान ने लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मलिक को अपना नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) बना दिया है। वो अभी ISI के डायरेक्टर जनरल की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

पाकिस्तान में अप्रैल 2022 से NSA का पद खाली था, जब मोईद यूसुफ ने इस्तीफा दिया था। अब भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच आसिम मलिक को ये नई जिम्मेदारी दी गई है।

आसिम मलिक को सितंबर 2024 में ISI का मुखिया बनाया गया था। अपने करियर में उन्होंने बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा जैसे संवेदनशील इलाकों में अहम काम किया है। वो पाकिस्तान मिलिट्री अकादमी से ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ हासिल कर चुके हैं और अमेरिका व ब्रिटेन के टॉप डिफेंस इंस्टीट्यूट्स से पढ़ाई भी की है।

पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत 24 से 36 घंटे के भीतर हमला कर सकता है, इसलिए सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ये नियुक्ति की गई है।

उधर, भारत ने भी हाल ही में अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड में बदलाव किए हैं। रॉ के पूर्व प्रमुख आलोक जोशी को बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है। दोनों देशों में हो रही ये हलचलें पूरे क्षेत्र की स्थिरता के लिहाज से अहम मानी जा रही हैं।

whatsapp logoओबीसी आवाज चैनल को फॉलो करें

ताज़ा खबरों से अपडेट रहें! हमें फ़ॉलो जरूर करें X (Formerly Twitter), WhatsApp Channel, Telegram, Facebook रियल टाइम अपडेट और हमारे ओरिजिनल कंटेंट पाने के लिए हमें फ़ॉलो करें


शिवम कुमार एक समर्पित और अनुभवी समाचार लेखक हैं, जो वर्तमान में The Jan Post के लिए कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में गहरी रुचि रखने वाले शिवम निष्पक्ष, तथ्यात्मक और शोध-आधारित समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनका प्रमुख फोकस सामाजिक मुद्दों, राजनीति, शिक्षा, और जनहित से जुड़ी खबरों पर रहता है। अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण और सटीक लेखन शैली के माध्यम से वे पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुँचाने का कार्य करते हैं। शिवम कुमार का उद्देश्य निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के जरिए समाज में जागरूकता फैलाना और लोगों को सटीक जानकारी प्रदान करना है।

Leave a Comment